छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बिलाईगढ़ में CM भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर की कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग

Cg News छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलाईगढ़ के पवनी में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि हेलीपैड सभा स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बना था। लिहाजा हेलीकॉप्टर को सभा स्थल के पास ही उतारना पड़ा। गनीमत रही की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि इससे पहले सभा स्थल पर इसी जगह हेलीपैड बनाया जा चुका था। लेकिन सभा स्थल की नजदीकी को देखते हुए बाद में हेलीपैड करीब 1 किलोमीटर दूर बनाया गया। लेकिन तय हेलीपैड पायलट को नजर नहीं आया। लिहाजा उसने सभा स्थल के पास ही लैं​डिंग करा दी।

Read more: गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण विस्फोट, चपेट में आए 20 से अधिक लोग

लवन में आमसभा को किया संबोधित

इससे पहले उन्होंने कसडोल विधानसभा क्षेत्र के लवन में कहा कि आपको भाजपा के नेताओं ने तरह-तरह का प्रलोभन दिए, क्या आप उनकी बातों में आ गए हैं। यहां भूपेश का भरोसा है। उन्होंने कहा कि कका अभी जिंदा है, फिर का बात की चिंता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का पैसा सेठ-सेठानी के लिए नहीं है, उद्योगपति के लिए नहीं है। यहां की जनता के लिए है।

केजी से पीजी तक फीस देने की जरूरत नहीं

भूपेश ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार आएगी तो कोई भी लड़का या लड़की पढ़ेगी, उसे फीस देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये देश में पहली बार है। इससे छत्तीसगढ़ के बच्चे, नौजवान आगे बढ़ सकें। उनका भविष्य अंधकारमय न हो। इसका लाभ मिलेगा, शर्त सिर्फ इतनी है कि वह छत्तीसगढ़िया हो।

भाजपा पर लगाया कमीशन लेने का आरोप

Cg News धान खरीदी पर भूपेश बघेल ने कहा कि, हम खरीद का बोनस खाते में देते हैं। भाजपा वाले कहते हैं कि एक साथ पंचायत में कैश बांंटेंगे। आरोप लगाया कि वो इसमें भी कमीशन की व्यवस्था पहले कर रहे हैं। चाहे वह खड़ाऊ बांटना हो, मोबाइल देना हो या कुछ और, हर जगह कमीशन खाया।

Related Articles

Back to top button