देश

बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें हो रही बर्बाद

उत्तरप्रदेश। राज्य के कई इलाकों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। लगातार 6 दिनों से बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जो आम जनता के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। आवागमन और यातायात ठप हो गए। बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों का जीना हराम कर दिया। मसूलाधार बारिश के चलते धान की खड़ी फसल धीरे धीरे बर्बाद हो रही है।

Read more:Rashifal 12 October 2022:इन राशि वालों के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानें अपना राशिफल

खरीफ के फसलों को इस मौसम सीमित पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में हर खेत खलिहानों में जररुत से ज्यादा पानी भरा हुआ है। जिसके कारण ढेर सारी बीमारी दस्तक दे रही है। बरेली में तो अतिवृष्टि से धान की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। एक किसान ने बताया, “बिना मौसम की बारिश से धान की तैयार फसल खराब हो गई है। फसल तैयार करने में काफी खर्च आया था। हमारा बहुत नुकसान हो गया है। हम बहुत परेशान हैं।”

ख़बर शेयर करें:

Back to top button