बादल फटने से भारी तबाही, 7 लोगों की दर्दनाक मौत... – RGH NEWS
देश

बादल फटने से भारी तबाही, 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

Himachal Pradesh Rains हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप जारी है। सूबे के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। सोलन जिले में बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के जादोन गांव में देर रात डेढ़ बजे बादल फटने से दो घर और एक गौशाला बह गई। इस हादसे में 7 लोगों को मौत हो गई। अभी तक सात शवों को निकाला गया है। बीते दिन से हो रही भारी बारिश के कारण पंचायत सायरी के जादोन गांव में रति राम व इसके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें हरनाम का मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। घटना के वक्त हरनाम के घर में 4 व्यक्ति थे और रति राम के मकान में 9 लोग सो रहे थे। जिसमे से 5 व्यक्तियों को जिन्दा और 7 व्यक्तियों के शव गांव वालों और पुलिस की मदद से निकाले जा चुके हैं।

 

Read more

 

 

 

Himachal Pradesh Rainsहादसे वाली जगह तक पहुंचने के लिए चारों तरफ से रोड़ बंद है। लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड़ खोलने और स्थानीय ग्राम पंचायत उप-प्रधान द्वारा अपनी जेसीबी लगाकर रोड खोलने का कार्य शुरु कर दिया है। ग्राम पंचायत जड़ाना के अन्तर्गत ईश्वर सिंह का मकान भी क्षति ग्रस्त हो गया है जिसके सदस्य सुरक्षित घर से बाहर निकल गये हैं। Also Read – बीजेपी नेता की हत्या: अस्पताल में जिंदगी की जंग हारे, नाराज भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की

 

 

Related Articles

Back to top button