बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 147 अंक पर बंद, निफ्टी 32 अंक टूटा…

Share market भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (12 जनवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 147 अंकों की गिरावट के साथ 59,958 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32 अंक फिसलकर 17,863 पर आ गया। लगातार तीसरे दिन बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट रही। वहीं 15 शेयरों में ही तेजी देखने को मिली।
डिविस लैब-रिलायंस टॉप लूजर
SBI लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, HCL टेक, LT, डॉ रेड्डी, सिप्ला, JSW स्टील, बजाजा ऑटो समेत निफ्टी-50 के 25 शेयरों में तेजी रही। वहीं डिविस लैब, रिलायंस, BPCL, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, भारती एयरटेल समेत निफ्टी के 25 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
Also Read भारत को 216 रन का टारगेट, कुलदीप-सिराज ने 3 विकेट लिए…
बैंकिंग सेक्टर में गिरावट
Share Market NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट देखने को मिली। ऑटो, IT, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में मामूली तेजी रही। वहीं बैंक, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, फार्मा और मेटल सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली है।



