बाइक को टक्कर मार युवक को रौंदता हुआ निकला ट्रेलर, मौत

Raigarh News रायगढ़। शुक्रवार को लाखा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे दो युवकों में से एक को रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार एक युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर औपचारिक कार्रवाई की।
Also read Cg news:-डेढ़ महीनें पहले पत्नी की हत्या…फिर ढूंढने की नौंटकी आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Newsट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह लाखा स्थित सुनील इस्पात में सुपरवाइजर राजेंद्र सोरेन प्लांट जाने के लिए निकला था। राजेंद्र को प्लांट छोड़ने जा रहा विजयपुर कोरियादादर इलाके का रहने वाला उसका दोस्त भी बाइक चला रहा था। दोनों विजयपुर से निकले। सुबह लगभग 11.30 बजे अठारह नाले के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक एचआर 63 डी 1405 ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवक बेकाबू होकर बाइक समेत गिर पड़े।



