बबीता जी का नया वीडियो हो रहा वायरल – RGH NEWS
मनोरंजन

बबीता जी का नया वीडियो हो रहा वायरल

Babita ji’s New Video : मुंबई। जिस तरह से तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने सभी के दिल में अपनी अलग जगह बनाई उसी तरह बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने रूहानी अंदाज से सबका दिल जीता है। मुनमुन अपने सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहने और नई तस्वीरो और वीडियो अपलोड करने के कारण अक्सर सबका दिल जीत लेती है। मुनमुन द्वारा शेयर किये गए नए वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने नए घर के बारे में बताया है। यह वीडियो उनकी तरह बेहद खास है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैन्स को इस घर की खास झलक दिखाई है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो के शुरुआत में ही आप जान जाएंगे की वो अपने नए घर को लेकर जितनी एक्साइटेड है उतनी ही पज़ेसिव भी। वीडियो के शुरू होते ही वे घर के भीतर घुसने से पहले जुते-चप्पल बाहर उतारती है। बता दें कि उनके घर में किसी को भी चप्पल जूते पहन कर जाने की अनुमति नहीं है। मुनमुन ने बताया की उनके घर में कुल 4 लोग रहते है। मुनमुन के साथ उनकी माँ और दो बिल्लियां भी रहती है।

मुनमुन के नए घर पर व्हाइट और गोल्डन कलर का खासा इस्तेमाल किया गया है, और कई जगहों पर फ्लोरल डिज़ाइन का भी यूज़ किया गया है। मुनमुन ने खुद ही घर में इस्तेमाल हुए मार्बल को चुना है और डाइनिंग टेबल बनवाई है। घर की लाइटनिंग हो या बेड का कलर सब अपने पसंद का करवाया है। चूंकि उन्हें रंगो से बेहद प्रेम है, उन्होंने अपने कमरे में व्हाइट और ऑरेंज कलर करवाया है। वे बताती है कि उनसे जुड़े सभी खास लोगो को वो अपना ये नया घर दिखाना चाहती है। इस वजह से उन्होंने अपने फैंस के लिए ये वीडियो को सोशल मीडिया में उपलोड कर अपनी खुशी उनके साथ बांटी।

 

https://youtu.be/8sg0Ffw9dL8

Related Articles

Back to top button