बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला – RGH NEWS
देश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला

Transfer orders issued for collectors पटनाःबिहार में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 37 आईएएस और 26 आईपीएस अधिकारी शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कटिहार, सीवान, शिवहर समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। इसके अलावा सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल और अन्य कई जिलों में एसपी का ट्रांसफर हुआ है।

Read more: Raigarh News: गिरफ्तारी: नाबालिग से छेड़खानी मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने दिखाई तत्परता, आरोपित को शीघ्र लिया गया गिरफ्त में

इन जिलों के डीएम बदले

Transfer orders issued for collectors राम शंकर को शिवहर, दिनेश कुमार राय को पश्चिमी चंपारण, कुंदन कुमार को पूर्णिया, अमित कुमार पांडेय को खगड़िया, सौरभ जोरवाल को पूर्वी चंपारण, सुहर्ष भगत को औरंगाबाद, अमन समीर को सारण, सावन कुमार को भभुआ, जे प्रियदर्शिनी को शेखपुरा, वर्षा सिंह को अरवल, मुकुल गुप्ता को सीवान, रवि प्रकाश को कटिहार, विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा वैभव चौधरी को सहरसा का जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button