बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत... – RGH NEWS
देश

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत…

Bathinda Military Station Firing: पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में फायरिंग की खबर आ रही है. कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है. छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही. सेना ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना में 4 फौजियों की मौत हो गई है.

 

सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमांड ने एक बयान जारी कर बताया है बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 4.35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोगों के हताहत होने की खबर है. स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया. सेना ने पूरे इलाके को सील किया हुआ है. सर्च ऑपरेशन जारी है.

 

आतंकी घटना नहीं- सेना

 

सेना ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी को बताया है कि यह आतंकी घटना नहीं है. फायरिंग 80 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई. कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक असाल्ट राइफल गायब हो गई थी. लगता है उसी से ये फायरिंग की गई हैं. राइफल और चलाने वाले की तलाश जारी है.

बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुरुना ने कहा कि सेना के द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, किसी आतंकी खतरे का शक नहीं है. उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन के अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान की पुष्टि नहीं की है.

 

 

Also read BECIL ने पेशेंट केयर मैनेजर समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

 

 

बठिंडा अहम मिलिट्री स्टेशन

 

Bathinda Military Station Firingबठिंडा देश का अहम और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है. बठिंडा में 10 कॉर्प्स का मुख्यालय है. यह जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमांड के अधिकार क्षेत्र में आता है. स्टेशन में बड़ी संख्या में ऑपरेशनल आर्मी यूनिट मौजूद हैं.

 

 

Related Articles

Back to top button