बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज...सरकार ने घोषित किया स्थानीय अवकाश – RGH NEWS
देश

बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज…सरकार ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

All Govt Office and School-College will Close जयपुर : राजस्थान सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है।

एक बयान के अनुसार अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था। इसके अनुसार मुख्‍यमंत्री गहलोत ने आमजन की भावना और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय क‍िया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम राजस्थान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी।

Read more: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल बांटेगी यहां की सरकार

All Govt Office and School-College will Close उल्लेखनीय है कि महात्‍मा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए। राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।

Related Articles

Back to top button