फ्लाइट में बम होने का शक, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को बम होने का शक हुआ। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। फिलहाल, फ्लाइट में तलाशी ली जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 6E-5314 आज सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद पायलट ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।
फ्लाइट में बम होने का शक, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Read more : Rohit Sharma : रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में रचेंगे इतिहास, 37 रन बनाते ही अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड
मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। बम की आशंका के बीच फ्लाइट को एक आइसोलेशन-बे में ले जाया गया, जहां सभी यात्री उतर गए।
इंडिगो ने अपने बयान में बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। अभी जांच चल रही है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल एरिया में ले जाया जाएगा।


