फ्लाइट में एयर होस्टेस ने साक्षी के सामने धोनी को दे दी ये चीज,वायरल हो गया वीडियो

MS Dhoni Flight video viral with Air Hostess : नई दिल्ली। भारतीय टीम आज भी धोनी के बिना अधूरी मानी जाती है। जहां धोनी के कदम स्टेडियम में रखते ही विपक्षी टीम के दर्शक भी धोनी धोनी कर उत्साह से भर जाते हैं। भारत की नहीं बल्कि जहां जहां क्रिकेट को पसंद किया जाता है वहां वहां धोनी के फैंस मौजूद है। महेंद्र सिंह धोनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है। फिर चाहे वह क्रिकेट से जुड़े हो या फिर अपनी बेटी संग खेलते हुए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी खुश हो जाएंगे।
वीडियो में देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी फ्लाइट में अपनी पत्नी साक्षी संग बैठे हुए कैंडीक्रेंश खेल रहे हैं तभी एक एयर होस्टेस उनके लिए ट्रे में कई सारी चॉकलेट लाती हैं लेकिन धोनी केवल एक ही चॉकलेट लेते हैं और बाकी की वापस कर देते हैं। जब वो ट्रे आगे बढ़ाती हैं, तो एमएस उसमें से सिर्फ एक ही चॉकलेट लेते हैं और एयर होस्टेस से थोड़ी देर तक बात करते हैं और शुक्रिया अदा करते हैं। हालांकि, इस दौरान ये भी देखा गया की धोनी कैंडी क्रश खेल रहे थे, क्योंकि उनके टैबलेट में वही खुला हुआ था। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, तो वायरल हो गई, क्योंकि फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
Read more: Raigarh News: शहर के बीच केलो विहार में तैयार होगी 6.75 एकड़ की रिहायश, हटेगा पोल्ट्री फार्म…
MS Dhoni Flight video viral with Air Hostess : IPL 2023 के पहले ही मैच में MS Dhoni को घुटने में इंजरी हुई थी, लेकिन उन्होंने दर्द के साथ ही पूरा सीजन खेला। मगर, टूर्नामेंट खत्म होने के तुरंत बाद ही उन्होंने घुटने की सर्जरी कराने का फैसला किया और मुंबई में उनका सफर ऑपरेशन हुआ। प्रदर्शन की बात करें, तो माही ने आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 185.71 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे।
Dhoni bhai flying economy. Not even the first row but 3F. Ranchi only has budget airline connectivity.
— Gabbar (@GabbbarSingh) June 25, 2023



