*✍️महिला आरक्षक को रायगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला ,फूल बेचती मिली महिला आरक्षक,रायगढ़ से रायपुर हुआ था ट्रांसफर,फिर 3 महीना के छुट्टी लेकर हो गई थी गायब, जाने क्या था पूरा मामला...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️महिला आरक्षक को रायगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला ,फूल बेचती मिली महिला आरक्षक,रायगढ़ से रायपुर हुआ था ट्रांसफर,फिर 3 महीना के छुट्टी लेकर हो गई थी गायब, जाने क्या था पूरा मामला…!!!*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI छत्तीसगढ़। लापता महिला आरक्षक अंजना सहिस को अंततः रायगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस के अनुसार अंजना वृन्दावन में फूल बेचती हुई पायी गई और वापस आने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस की टीम अभी भी वृन्दावन में ही जमी हुई है।

अंजना सहिस का ट्रांसफर रायगढ़ से रायपुर PHQ CID में हुआ था। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में उसने तीन महीने की छुट्टी के लिए विभाग में आवेदन दिया और गायब हो गई। तीन माह के बाद भी उसने ड्यूटी जॉइन नहीं की। इसके बाद उसकी माँ ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन अंजना के न मिलने से उसकी माँ की हालत खराब थी।

वह अपनी माता पिता की अकेली संतान है। कुछ माह पूर्व ही उसकी माँ ने रायगढ़ के तत्कालीन एसपी संतोष सिंह को आवेदन देकर गुम इंसान का मामला दर्ज करवाया था। मामला रायगढ़ में शून्य पर दर्ज होकर रायपुर के राजेंद्रनगर थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button