देश

फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान…

Falaknuma Express train तेलंगाना में फलकनुमा एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में आग लग गई. इसके बाद इसे रोक दिया गया.सभी यात्री ट्रेन से उतर गए हैं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि तेलंगाना के पगिडीपल्ली-बोम्मईपल्ली के बीच फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लगी. सबसे पहले S4 बोगी में आग लगी. बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना लगते ही ट्रेन मे मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. सभी लोग कूदकर नीचे उतर गए. इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

 

 

Read more प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की

 

 

Falaknuma Express trainमिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button