फर्जी ED अफसर बन घर में घुसे चोर...जाली रेड को ऐसे दिया अंजाम – RGH NEWS
देश

फर्जी ED अफसर बन घर में घुसे चोर…जाली रेड को ऐसे दिया अंजाम

Fake ED : दिल्ली (Delhi) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां चोरों के एक ग्रुप ने ईडी (ED) के अधिकारी बनकर फर्जी रेड (Fake Raid) की और 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए. बता दें कि ये मामला पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर का है. यहां लुटेरे खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए और कथित तौर पर 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए. हालांकि, पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के घर में लुटेरे शुक्रवार रात को घुसे थे और बंदूक का डर दिखाकर उससे पैसे लूट लिए थे. आरोपियों के पास से 1.27 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं.

लुटेरों ने ऐसे लूट लिए 3 करोड़ रुपये

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पीसीआर पर कॉल आया था. शिकायतकर्ता रवि ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे जब वह अपने घर के पास सड़क पर खड़े थे तभी एक सफेद कार आई और उनके पास रुक गई. कार से 3 लोग उतरे और उसे कार में बैठने के लिए कहा. उन्होंने अपना परिचय ईडी विभाग के अधिकारियों के तौर पर दिया.

Read more: Raigarh news: संदेहास्पद लेनदेन पर रखें कड़ी नजर, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बैंक प्रबंधकों की बैठक लेकर दिए निर्देश

छीन लिया पीड़ित और उसकी मां का मोबाइल

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि इस दौरान एक अन्य कार उनका पीछा कर रही थी. बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कहा कि प्रॉपर्टी बेचकर उसने जो रकम पाई है उसे वह उन्हें दे दे क्योंकि वो सारा पैसा हवाला का है. वे आरोपी रवि को उसके घर ले गए और घर पर रखे 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए. इस दौरान बदमाशों ने रवि और उनकी मां का मोबाइल भी छीन लिया.

ऐसे पकड़े गए फर्जी रेड करने वाले बदमाश

Fake ED उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर एक एफआईआर दर्ज की गई है और केस के सुलझाने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है.पुलिस ने आगे कहा कि आरोपियों में से एक शख्स अमित है जो हरियाणा के गोहाना से अरेस्ट किया गया. उसके पास से 70 लाख रुपये कैश, एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक, अमित से पूछताछ में दो अन्य आरोपियों रोहित और मनीष के बारे में मालूम हुआ है. जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से कुछ राशि बरामद की गई.

 

Related Articles

Back to top button