फंदे पर लटका मिला गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का शव – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

फंदे पर लटका मिला गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का शव

Cg news छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध था, इसलिए दोनों शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। आखिरकार दोनों ने अपनी जान दे दी है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के साबर गांव का है।

गांव के घनश्याम वर्मा (20) का प्रेम प्रसंग 17 साल की लड़की से था। दोनों हमेशा मिला भी करते थे। यह बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। बताया जा रहा है कि किसी बहाने से गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।

गांववालों ने देखी लाशें

शुक्रवार सुबह जब लोग गांव में खेतों की तरफ गए थे। तब लोगों ने दोनों की लाश एक बबूल के पड़ पर लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

अलग-अलग जाति के थे दोनों

आसपास के लोगों से ही पूछताछ करने पर पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। शायद ही भी एक वजह थी जो दोनों के घरवाले इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button