देश

प्रेमिका से बदला लेने बौखलाए प्रेमी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जानकर कांप उठेगी रूह

Killed girlfriend’s : महाराष्ट्र। ठाणे जिले से हत्या का एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से चौकीदार का विवाद चल रहा था। इसे लेकर महिला को सबक सिखाने के लिए चौकीदार ने ऐसा कदम उठाया, जो आपके रौंगटे खड़े कर देगा। दरअसल, महिला से विवाद के बाद चौकीदार ने उसके 7 साल के बेटे को किडनैप कर लिया और फिर स्वीमिंग पूल में डुबाकर निर्मम हत्या कर दी।

स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग पूल में डुबाकर मार
खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया कि आरोपी नितिन कांबले ने सोमवार को कल्याण कस्बे में महिला के बच्चे को उसके स्कूल से किडनैप कर लिया। उन्होंने बताया कि जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो उसके परिजनों ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तलाश शुरू की और एक आवास परिसर के स्वीमिंग पूल में उन्हें बच्चे का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

Read more:Raigarh News:ट्रांसपोर्ट नगर और मेडिकल कॉजेल से चुराये थे बाइक, रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर पकड़े गए दोनों आरोपी, गये जेल

दोनों के बीच थे संबंध
Killed girlfriend’s:  मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और बच्चे की मां के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में महिला ने आरोपी से दूरी बना ली, जिसके कारण उनका झगड़ा हुआ। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए बच्चे को किडनैप किया और उसे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के स्वीमिंग पूल में डुबाकर मार डाला, जहां वह पहले काम करता था। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि वह अक्सर बच्चे को स्कूल से लाता था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button