प्रदेश में 25 नवंबर को मनाया जाएगा No Non-Veg Day

No Non-Veg Day In UP: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, 25 नवंबर यानी शनिवार को साधु टीएल वासवानी की जयंती है। ऐसे में यूपी सरकार ने आदेश जारी कर इस दिन को ‘नो नॉन वेज डे’ घोषित किया है। इस दिन राज्य में मांस की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही पशुवधशालाएं भी बंद रहेंगे।
प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेश
प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी मंडल आयुक्तों, नगर आयुक्तों और जिलाधिकारियों को विशेष सचिव ने पत्र लिखते हुए कहा कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व और साधू टीएल वासवानी की जयन्ती पर प्रदेश में नो नॉन वेज डे रहेगा। इस दिन सभी मांस की दुकानें और स्लॉटर हाउस बंद रखे जायेंगे। शनिवार 25 नवंबर को टीएल वासवानी की जयंती है और इसी वजह से मांस की दुकानें और स्लॉटर हाउस बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
‘आदेश का कड़ाई से होगा पालन’
No Non-Veg Day In UP: आदेश में कहा गया है कि समस्त नगर स्थानीय निकायों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का कहा गया है। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते शनिवार को निर्यात के लिए निर्मित उत्पादों को छूट देते हुए हलाल प्रमाणन वाले खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था।



