छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हुई मौत ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

बिलासपुर। Swine flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र 35 वर्ष बतायी जा रही है और यह जांजगीर-चांपा की रहने वाली है। सांस में तकलीफ होने के बाद महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद जांच में महिला की स्वाइन फ्लू का रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत गंभीर होने के कारण महिला की जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गई। बता दे कि अन्य निजी अस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू के कुछ संदेहियों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button