प्रदेश में तापमान हुआ 44 डिग्री के पार, सबसे गर्म जिला राहा रायगढ़... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्रदेश में तापमान हुआ 44 डिग्री के पार, सबसे गर्म जिला राहा रायगढ़…

CG News छत्तीसगढ़ में झुलसती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बुधवार को सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा, जहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं।

मुंगेली जिले में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। बलौदा बाजार जिला जो कल तक सबसे गर्म था वहां तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में राजनांदगांव रहा जहां 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर और बिलासपुर का भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सबसे गर्म जिलों के तापमान जारी किए हैं। - Dainik Bhaskar
इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है महासमुंद में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग जिले में 42.9 डिग्री तापमान रहा। कबीरधाम में 40.1 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.2, जशपुर में 40.7 और कांकेर जिले में भी 40.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में 41.6 सेल्सियस और बस्तर में 40.4 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
भीषण गर्मी के चलते बदली गई स्कूलों की टाइमिंग
CG  Newsछत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया‌ रहा है। सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। वहीं ऐसे स्कूल जहां कक्षा 2 पाली में संचालित होती हैं। वहां प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी। वहीं हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की क्लासेस सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी।

Related Articles

Back to top button