देश

प्रदेश में डेंगू का तांडव, एक ही दिन में सामने आए हैरान कर देने वाले मरीज

Dengue Active Case in MP: ग्वालियर/इंदौर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और इंदौर जिले में इ दिनो डेंगू पैर पसारे हुए है। इन दोनों जिलों में लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। बढ़तो मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आज एक 15 साल की नाबालिक बच्ची की डेंगू से मौत से लोगों में दहशत का माहौल है।

Read more:PM मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल

Dengue Active Case in MP बता दें कि आज ग्वालियर जिले में डेंगू के 50 नए मरीज मिले, जिसमें एक 15 साल की नाबालिक बच्ची की मौत भी हो गई है। वहीं अब तक जिले में कुल 669 डेंगू के मरीज मिले हैं। बात करें इंदौर की तो यहां डेंगू के आठ नए मामले सामने आए हैं। डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 366 पहुंच गई है। हाल ही में एक्टिव केस की संख्या भी 38 पहुंची है। वहीं, कुल मरीजों में 38 बच्चे भी शामिल हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button