प्यार में 'जहर' वाला जाम Boy फ्रेंड बना रहा था शादी का दबाव, गर्लफ्रेंड ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्यार में ‘जहर’ वाला जाम Boy फ्रेंड बना रहा था शादी का दबाव, गर्लफ्रेंड ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया

Korba News छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक लव स्टोरी शादी की बात पर साजिश में बदल गई। गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई। उसकी शादी होने वाली थी। इसके लिए उसका ब्वॉय फ्रेंड रोक रहा था। काफी मना करने के बाद भी जब गर्लफ्रेंड नहीं मानी तो ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने के बुलाया। वहां भी वह शादी का दबाव बनाने लगा। इस पर गर्लफ्रेंड ने शराब में जहर मिलाया और उसे पिला दिया। फिलहाल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, संजय एसएस प्लाजा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला संजय कुमार (31) शादीशुदा है। कुछ माह पहले उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इस बीच संजय की मुलाकात एक लड़की से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और वो कब प्यार में बदल गई, दोनों को ही पता नहीं चला। सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर एक दिन लड़की की सगाई हो गई।

पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचा युवक।
पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचा युवक।

शराब में मिलाई चूहा मार दवाई

संजय को उसकी सगाई का पता चला तो उसने लड़की को शादी करने से मना किया। प्यार का वास्ता दिया, पर लड़की नहीं मानी। इस पर संजय ने उसे मिलने के लिए इंदिरा स्टेडियम बुलाया। संजय साथ में शराब की बोतल व डिस्पोजल लेकर आया। लड़की आई और उसने संजय से कहा कि उसके लिए भी कुछ खाने को लाए। आरोप है कि संजय के जाने के बाद लड़की ने उसकी शराब में चूहे मारने की दवाई मिला दी।

किसी तरह खुद ही अस्पताल पहुंचा

संजय लौट कर आया और बात करते हुए शराब पीने लगा। कुछ देर में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह वहीं गिर पड़ा। संजय ने बताया कि उसने लड़की से अस्पताल ले चलने को भी कहा, पर वह नहीं मानी। लड़की ने उससे कहा कि अब तेरा समय आ गया है। इसके बाद वहां से भाग गई। किसी तरह संजय अस्पताल पहुंचा। इसके बाद उसे याद नहीं। सुबह होश आया तो खुद को जिला अस्पताल के वार्ड में पाया।

युवक ने पुलिस में शिकायत की है

Korba News  संजय ने बताया कि होश में आने के बाद उसने CSEB पुलिस चौकी पहुंची कर शिकायत की है। हालांकि उससे चौकी प्रभारी नव साव ने कहा कि पहले इलाज कराओ, कार्रवाई जरूर होगी। फिलहाल युवक का उपचार अभी अस्पताल में जारी है। चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि एक युवक चौकी आया था। उसने गर्लफ्रेंड के साथ विवाद होना बताया है। जिला अस्पताल चौकी से बयान मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button