बिजनेस

पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बड़ा अपडेट, सरकार ने खत्म कर दिया ये टैक्स…

Windfall Tax: केंद्र सरकार की तरफ से क्रूड ऑयल पर व‍िंडफॉल टैक्स को 3,500 रुपये प्रति टन कम कर दिया गया है. इसके बाद देश में घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर व‍िंडफॉल टैक्स घटकर शून्‍य हो गया है. इससे पहले 20 मार्च को केंद्र की तरफ से विंडफॉल टैक्स में 900 रुपये प्रति टन की कटौती की गई थी. इसके साथ यह 4,400 रुपये प्रति टन से घटकर 3,500 रुपये प्रति टन हो गई थी.

 

 

Also Read मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

 

Windfall Tax: सरकार की तरफ से उठाए गए कदम का प्रभाव पेट्रोल-डीजल की कीमत पर द‍िखाई दे सकता है. इससे पहले सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क 0.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 1 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था. आपको बता दें सरकार ने साल 2022 के जुलाई महीने में व‍िंडफॉल टैक्स लगाया था. कच्‍चे तेल पर की गई कटौती मंगलवार से प्रभावी होगी. (खबर अपडेट हो रही है)

Related Articles

Back to top button