देश

पूर्व सरपंच के पुत्र ने वृद्ध महिला के साथ की ऐसी हरकत

सिवनी। जिले के विधानसभा केवलारी के चरगवां में पूर्व सरपंच के पुत्र ने बाड़ी में मवेशी घुसने के विवाद पर एक वृद्ध महिला की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पति व पुत्र को भी घायल कर दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चरगांव के पूर्व सरपंच के पुत्र ने दिया अंजाम केवलारी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विवाद व वर्तमान में मवेशी के विवाद के चलते चरगांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र सौरभ राजपूत ने इंद्र प्रसाद तिवारी के घर में घुसकर इंद्र प्रसाद तिवारी, पत्नी रुकमणी तिवारी व पुत्र मुकेश तिवारी के साथ लाठी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपित को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी

ख़बर शेयर करें:

Back to top button