पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा.... – RGH NEWS
राजनीतिक

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा….

UP गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जेल में बंद माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीँ बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर दोपहर 2 बजे कोर्ट फैसला सुनाएगी।

 

 

Also read डॉक्टरेट की उपाधि मिले के बाद आप ल कइसे लागत हे, यह प्रश्न एंकर ने पूछा और मुख्यमंत्री ने इसका उत्तर पुनः मंच से दिया

 

UP बता दें, 22 नवम्बर 2007 को मुहम्दाबाद पुलिस ने भांवरकोल और वाराणसी के मामले को गैंग चार्ट में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल करते हुए गिरोह बंद अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर हैं। इसमें 23 सितंबर 2022 को सांसद एवं मुख्तार के विरुद्ध आरोप न्यायालय में प्रथम दृष्टया तय किया गया। अभियोजन की तरफ से गवाही पूरी होने के बाद बहस पूरी हो गई है।

Related Articles

Back to top button