पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का हुआ निधन – RGH NEWS
देश

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का हुआ निधन

नई दिल्ली : Mulayam Singh Yadav wife passes away : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। साधना गुप्ता फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से कुछ देर पहले ही उनके पति मुलायम सिंह उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

पहली पत्नी के निधन के बाद मुलायम सिंह ने साधना को दिया था दूसरी पत्नी का दर्जा

Mulayam Singh Yadav wife passes away : बता दें कि साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था। जिसके कुछ दिन बाद सपा नेता ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता, बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।

पहले पति से तलाक के बाद मुलायम सिंह के संपर्क में आई थी साधना

Mulayam Singh Yadav wife passes away : साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थीं। 4 जुलाई 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। इनकी शादी के बाद 7 जुलाई 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे। इसके बाद साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं।

Related Articles

Back to top button