अन्य खबर

पुलिस विभाग में बंपर तबादले, बदले गए कई थानों के प्रभारी

बिलासपुरः जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 7 थानों के थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 4 एसआई और 5 एएसआई को भी इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में एसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक हरविंदर सिंह को हिर्री थाना, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को रतनपुर थाना, निरीक्षक उत्तम साहू को कोटा थाना भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक भारती मरकाम को महिला थाना और निरीक्षक दिनेश चंद्रा को चकरभाठा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं निरीक्षक सुनील कुर्रे को रक्षित केंद्र, निरीक्षक सुखनंदन पटेल को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button