रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पुलिस जन चौपाल में भूपदेवपुर टी.आई. दिये ग्रामीणों को अपराधों की जानकारी

Raigarh News *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना के मंशानुरूप थाना प्रभारीगण थानाक्षेत्र के ग्रामों में पुलिस जन चौपाल लगाकर रहवासियों को अपराधों की जानकारी दी जाकर उनसे बचाव के उपाए बताये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 03.05.2022 को थाना भूपदेवपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोढाझर में भूपदेवपुर टीआई अमित शुक्ला द्वारा “पुलिस जन चौपाल” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गांव के गणमान्य व्यक्ति एवं रहवासी उपस्थित थे जिन्हें टीआई अमित शुक्ला द्वारा वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम, आनलाईन धोखधडी, ब्लेकमेलिंग के संबंध में जानकारी दिया गया तथा बालक- बालिकाओं से संबंधित अपराध, गुड टच, बेड टच की विस्तृत जानकारी दिया गया । थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना से बचने यातायात नियमों को पालन करने व विशेषकर दुपहिया वाहन चालक हेल्मेट पहने, तेज गति वाहन न चलाये, 03 सवारी नहीं बैठाये, मोबाइल से बात करते व शराब पीकर वाहन नही चलाये इन यातायात के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइस दिया गया तथा ग्रामीणों से किसी प्रकार का समस्या सूझाव के बारे में पूछा गया जो गांव के तालाब में गंदगी की समस्या उजागर किये जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मौके पर ग्राम सचिव को बुलाकर समस्या के संबंध में जानकारी लिया गया जो शीघ्र तालाब आसपास सफाई करना बताया । थाना प्रभारी द्वारा महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर डायल 112 की जानकारी देकर गांवो में अवैध शराब, जुआ सट्टा की सूचनाओं पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई करना बताकर उन्हें अपराधों की सूचना देने प्ररित किया गया ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button