शिक्षा

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में युवाओं को बड़ा झटका, नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव,

Police Constable Bharti : नई दिल्ली। हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के 1228 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन भर्ती से पहले सरकार ने नियमों में बदलाव किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार, 5.7 फीट से ज्यादा लंबाई के युवाओं को एक्स्ट्रा अंक मिलेंगे। जिसकी लंबाई छह फीट या इससे भी ज्यादा है, उसे 6 एक्स्ट्रा अंक मिलेंगे।

पुलिस भर्ती के नियमों में किए गए बदलावों के लिए 15 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। पहले सामान्य वर्ग में पुरुषों की भर्ती के लिए 5.6 फीट व आरक्षित वर्ग के लिए 5.4 फीट लंबाई तय थी। पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 5 फीट 7 इंच से कम होने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। इसी तरह महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 5 फीट 3 इंच से कम होने पर कोई अंक नहीं मिलेगा।

Read more: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जूनियर असिस्टेंट सहित इन पदों पर निकली भर्ती

 

महिला की लंबाई पांच फीट
इसके अलावा महिलाओं के सामान्य वर्ग में 5.2 फीट व आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए पांच फीट लंबाई तय थी। अब सभी वर्गों में पात्रता के लिए एक-एक इंच की लंबाई में बढ़ा दी गई है। हिमाचल में इस बार पुलिस भर्ती में महिलाओं को तीस फीसद आरक्षण दिया जाएगा, इससे पहले यह 25 फीसद था।

 

Police Constable Bharti : आपको बता दें कि कांस्टेबल के 1228 पदों में से 877 पद पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं, तो वहीं महिलाओं के लिए 292 पद आरक्षित होंगे। इसके अलावा 57 पद ड्राइवर के लिए आरक्षित होंगे।

Related Articles

Back to top button