पुरानी पेंशन योजना को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला... – RGH NEWS
बिजनेस

पुरानी पेंशन योजना को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला…

Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना को लेकर काफी हंगामा देखने को मिल रहा है. देश में सरकारी कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं. अलग-अलग राज्यों में लोग इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. वहीं अब हरियाणा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है. अब हरियाणा में भी पुरानी पेंशन योजना को लेकर काफी बवाल देखने को मिल रहा है. इस बीच हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया है. पुरानी पेंशन योजना को लेकर अब लोग इंतजार नहीं कर रहे हैं और इसे लागू करने के लिए विरोध प्रदर्शन करने पर आ गए हैं.

 

पेंशन योजना

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने को लेकर कर्मचारियों ने बड़ा फैसला लिया है और विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं. पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर रविवार को हिसार, सिरसा समेत हरियाणा राज्य के अन्य जिलों में सरकारी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की. हिसार में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.

 

 

Also read अपने ही एक साल के बेटे को गला दबाकर मार डाला, पति से बहस में हुई थी वारदात।

 

 

कांग्रेस ने कही ये बात

Pension Schemeवहीं नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कर्मचारी नई पेंशन योजना से खुश नहीं हैं और सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि अगर बीजेपी-जेजेपी सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने में नाकाम रही तो कांग्रेस सत्ता में आने पर इस योजना को लागू करेगी

 

Related Articles

Back to top button