देश
पुरानी इमारत गिरने से 4 लोगों की हुई मौत

4 people died in Vrindavan : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक इमारत गिरने से अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। आशंका है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि इस पुरानी इमारत के मलबे में दबने से चार की मौत हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी के शवों को बाहर निकाला। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
4 people died in Vrindavan जानकारी के मुताबिक यह घटना वृंदावन की राधा स्नेही मंदिर के समीप बनी हुई है। यहां एक पुरानी इमारत का छज्जा अचानक गिर गया. फिलहाल घटना के कारणों की जांच में जिला प्रशासन की टीम जुट गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया है और उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हादसे में घायल लोगों के स्वस्थ होने की कामना की है।



