पीएम मोदी ने पंत के लिए किया ट्वीट

Rishabh pant:भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस दुर्घटना में पंत घायल हो गए हैं. उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पंत कार में अकेले थे. बताया जा रहा है कि नींद में झपकी आने की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई. एक्सीडेंट के बाद उनकी कार पूरी तरह से जल गई. जान बचाने के लिए पंत खिड़की का सीसा ताेड़कर खुद बाहर निकले. वह दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे. हादसे के बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read more:छत्तीसगढ़: पार्षद समेत 60 भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज
ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट की कहानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं.”
चश्मदीदों ने बताया कि कार में वो अकेले थे और उसके अंदर एक बड़ा बैग भी था. उसको भी हमने कार का शीशा तोड़कर निकाल लिया था. लोगों ने उनको कार से बाहर निकाल लिया और बाद में उनको साइड में बिठा दिया था. इस घटना के बाद पुलिस भी तुरंत आ गई थी. चश्मदीदों का कहना है कि हमने पूछा-आप कौन हैं? उन्होंने बताया कि मैं ऋषभ पंत हूं क्रिकेटर. फिर हमने इंतजार नहीं किया और उनको तुरंत सिविल हॉस्पिटल ले गए. उनको ज्यादा चोट नहीं थी लेकिन पैर में ब्लीडिंग हो रही थी.

Rishabh pant:विराट कोहली ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है.


