देश

पीएम मोदी ने इस राज्य की जनता को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

vande bharat:प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल की जानत को वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात देने जा रही है। बात दें कि हाल ही में पीएम मोदी दौरा नागपुर और छत्तीसगढ़ की जनता को यह सौगात दी गई है। वही अब पश्चिम बंगाल को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 30 दिसंबर को मिलने वाली है। जिसको लेकर सारी तैयारी कर दी गई है। बता दें कि आधुनिक सुविधाओं वाली इस सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे जिनमें से दो डिब्बे चालकों के लिए होंगे। ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव कार जबकि बाकी सामान्य चेयर कार होंगी।

इसके साथ ही बता दें कि यह ट्रेन कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच चलेगी। साथ ही रूट्स से जुड़ी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताय कि यह ट्रेन बरसोई, माल्डा और बोलपुर इन तीन जगहों पर रुकेंगी। ट्रेन को ईस्टर्न रेलवे के लियुआ लोको शेड पर लाया जा चुका है। इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन में सभी तरह की सुविधाएं हैं, जो उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों की यात्रा करने वाले सैलानियों को आकर्षित कर सकती है ।

Read more:सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए, प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन 

कैसा रहेगा शेड्यूल

vande bharat: इसके साथ ही आगे रेल अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच यात्रा का समय काफी कम कर देगी। यह ट्रेन हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी साथ ही एक घंटे के ठहराव के बाद दोपहर ढाई बजे ट्रेन जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और रात 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button