पाकिस्तान के नाम की जर्सी पहनेगी टीम इंडिया, BCCI ने भी दी मंजूरी…

India vs Pakistan Asia Cup : भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने के आखिर में एशिया कप 2023 खेलना है. टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 30 अगस्त से 19 सितंबर तक खेला जाना है. एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर होगा. यानी कुल 13 में से 4 मैच पाकिस्तान में होंगे. जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.
एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप में हैं. इस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. मगर यहां खास बात यह है कि भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर एशिया कप में खेलने उतरेगी.
हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक फोटो भी वायरल हो रही है.
जर्सी पर लिखा होता है मेजबान देश का नाम
यह इसलिए होगा, क्योंकि पाकिस्तान इस बार एशिया कप का मेजबान है. दरअसल, 2016 तक एशिया कप में मेजबान देश का नाम जर्सी पर नहीं लिखा जाता था. मगर उसके बाद 2018 और 2022 सीजन में मेजबान देश का नाम लिखा गया था. 2018 में UAE और 2022 में श्रीलंका एशिया कप का मेजबान था.
मगर इस बार पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में जर्सी पर एशिया कप के लोगो के साथ पाकिस्तान भी लिखा जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप की मेजबानी की थी. तब फाइनल में भारतीय टीम को 100 रनों से हराकर श्रीलंका ने खिताब जीता था
एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.
ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान
Read more छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…
एशिया कप में रहा टीम इंडिया का दबदबा
India vs Pakistan Asia Cup एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी.


