*✍️पल्सर वाहन से शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर….*

● *आरोपियों से 19 लीटर महुआ शराब, पल्सर बाइक की जप्ती, #जूटमिल पुलिस की कार्रवाई*…
RGHNEWS आज दिनांक 26/08/2021 को चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में जूटमिल पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पल्सर पर शराब परिवहन कर रहे दो लोंगो को अवैध बिक्री के लिये महुआ शराब लाते हुये पकड़ा गया, जिनसे अवैध शराब व बाइक की जप्ती कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को आज दोपहर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26/08/2021 के सुबह करीब 10:00 बजे चौकी प्रभारी जूटमिल को छातामुड़ा की ओर से दो लड़कों द्वारा बाइक पर शराब लेकर जूटमिल की ओर आने की सूचना मिला । सूचना पर चौकी प्रभारी पेट्रोलिंग पार्टी को नाकेबंदी कर कार्रवाई का निर्देश दिये । पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा *सांई पेट्रोल पंप छातामुड़ा रोड के पास* एक लाल काला पल्सर बाइक पर 20 लीटर क्षमता वाले गोल प्लास्टिक डब्बा को बीच में रखकर आ रहे युवकों को रोककर चेक किया गया । प्लास्टिक डिब्बा के अंदर करीब *19 लीटर महुआ शराब कीमती 1900 रुपए* का पाया गया । दोनों युवक इसे अवैध रूप से बिक्री करने लेकर आना बताये । आरोपी 1- चंदन शाह पिता बांकेलाल शाह उम्र 28 वर्ष 2- अर्जुन साहू पिता चंदेशर साहू उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी पुलिस चौकी पीछे जूटमिल से महुआ शराब एवं बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक *सीजी 13 एजे 0339 कीमती करीब ₹80,000* को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।
कार्यवाही में चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक शम्भू पांडे, आरक्षक सत्या यादव, बनारसी सिदार, ओशनिक विश्वाल, महिला आरक्षक अनिता बेक की अहम भूमिका रही है।



