देश

पत्नी ने पति से मांगे 5 हजार रुपए, मना किया तो शहर के चौराहे पर प्रेमी से पिटवाया

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के विजयनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की जमकर धुनाई करवा दी। जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है जहां पर युवक का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल शिवम गिरानियां ने बताया कि वह एकता चौक में प्राइवेट कंपनी में काम करता है और काम के बाद देर फिर शाम अपने घर लौट रहा था। जहां एकता चौक पर उसकी पत्नी काजल गिरानियां और उसका प्रेमी रिंकू झारिया खड़े हुए थे।

तभी पत्नी काजल ने पति शुभम को रोक लिया और कपड़े खरीदने के लिए पांच हजार रुपए की मांग करने लगी। शुभम ने जब रुपए देने से इनकार किया तो पत्नी काजल ने अपने प्रेमी रिंकू झारिया और उसके साथियों से कहा कि हाथ पैर तोड़ दो, इतना कहते ही रिंकू झारिया और उसके साथियों ने शुभम पर बेसबॉल और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि काजल और शुभम का हिंदू रीति-रिवाज के साथ दो साल पहले विवाह हुआ था। जहां रिंकू और काजल के बीच शादी के बाद भी अवैध संबंध चल रहे थे। जब पति शुभम ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगे, कुछ दिन साथ रहने के बाद बिना तलाक लिए काजल अपने प्रेमी रिंकू झारिया के साथ अलग एक किराए के मकान में जाकर रहने लगी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button