पत्नी के साथ क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल – RGH NEWS
खेल

पत्नी के साथ क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Irfan pathan share photo with wife नई दिल्ली।पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रहे है। वो आए दिन सोशल मीडिया अपनी फोटो अपने फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनके जिंदगी की जुड़ी चीजों के बारे में जानने की कोशिश करते है। हाल ही में इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसके बाद लाखों की तादाद में फैंस उनके फोटो का काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

शेयर किए इस फोटो में इरफान पठान अपनी पत्नी सफा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ​लिखा कि मेरे पीछे एक महल और मेरे बगल में एक रानी। यहां उन्होंने अपनी पत्नी को रानी कहा है। इस फोटो की खास बात यह है कि इसमें इरफान की पत्नी सफा का चेहरा नजर आ रहा है जिसके बाद फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो रही बारिश

आपको बता दें कि इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो जहां भी जाते हैं फैंस के बीच तस्वीरें साझा करते हैं। इरफान ने पहले भी अपनी पत्नी के साथ कई फोटो शेयर कर चुके हैं लेकिन हर फोटों में वह नकाब पहने हुए नजर आती है। एक बार उनके फैंस ने कह दिया था कि चेहरा दिखाना ही नहीं तो फोटो ही क्यों पोस्ट करते हो। जिस पर इरफान पठान ने जवाब दिया था कि यह उनकी निजी इच्छा है कि वह अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहती हैं।

इस लीग में खेल रहे क्रिकेट

Irfan pathan share photo with wife: इरफान पठान क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से रिटायरमेंट ले चुके हैं। बावजूद इसके वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तो कभी क्रिकेट कमेंटरी में वह मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। इरफान अभी लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडियन महाराजा की तरफ से वह ऑलराउंड प्रदर्शन करते नजर आते हैं। भारत की तरफ से उन्होंने कुल 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं।

 

Related Articles

Back to top button