पत्नी की बस इतनी सी गलती और पति ने पत्नी सहित दो बच्चियों को उतारा मौत के घाट – RGH NEWS
देश

पत्नी की बस इतनी सी गलती और पति ने पत्नी सहित दो बच्चियों को उतारा मौत के घाट

Crime news महोबा. यूपी में एक शख्स ने महज दाल पतली होने के कारण अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया. मामला महोबा से जुड़ा है जहां ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. हैवानियत की हदें पार करते हुए एक शख्स ने अपनी दो मासूम बच्चियों सहित पत्नी की धारदार हथियार और ईंट से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी. आरोपी शख्स घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.

Read more: कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर,टैक्सी सवार 6 की दर्दनाक मौत

Crime news घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल पहुंची. पुलिस ने मासूम बच्चों सहित पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करते हुए हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी.घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के समद नगर मुहल्ले की है, जहां रहने वाले देवेंद्र ने अपनी पत्नी रामकुमारी और अपनी दो मासूम बेटियों आरुषि 9 वर्ष और सोनाक्षी उम्र 6 वर्ष की नृशंस हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी देवेंद्र मौके से फरार हो गया है. सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा गुप्ता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया.

Related Articles

Back to top button