छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पढ़े अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

Chhattisgargh News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार का राज रहा है। यहां ढेर सारे घोटाले कांग्रेस सरकार ने की है। उन्होंने कहा सट्टे पे सट्टा भूपेश कक्का करा रहे हैं।

अमित शाह ने आगे कहा कि महादेव ऐप से सट्टा खिलवाने का काम भूपेश सरकार करा रही है। शाह ने ये बातें जशपुर के बगीचा में सभा के दौरान कही।

 

read more: रायपुर में तेज रफ्तार बाइक पर कपल का रोमांस VIDEO VIRAL

 

Chhattisgargh News: अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

  • पांच साल में नक्सलवाद को समाप्त करेंगे। अगले पांच साल तक मुफ्त अनाज दिया जाएगा। 10 लाख तक हेल्थ कवर ​देंगे। भाजपा ने हर गरीब के लिए शौचालय बनाया। 2024 में फिर से मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनाए। डबल इंजन की सरकार बनाएंगे तो विकास में तेजी आएगी।
  • अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं, कांग्रेस की सरकार 70 साल से राम जन्मभूमि को लटका रही थी। मोदी जी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं। बीपीएल कार्डधारियों को बारी-बारी राम मंदिर का दर्शन कराने का काम छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कराएगी।
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध धर्मांतरण किया गया। ये जूदेव जी की भूमि है यहां पर किसी भी आदिवासियों का धर्मांतरण नहीं होने देंगे।
  • एक तरफ मोदी जी चंद्रचान भेज रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सट्टा खिलवाने का काम कर रहे हैं।
  • भाजपा की सरकार बनने पर सभी महिलाओं को हर साल 12 हजार देंगे। एक घर में अगर तीन विवाहित महिलाओं हैं तो हर साल 36 हजार मिलेगा। अगर ये किसान का परिवार है तो 12 हजार और मिलेगा।
  • मोदी जी देश के गरीबों के लिए घर बनाने का काम किया है। जो 18 लाख चुक गए हैं उन्हें घर देने का काम भाजपा करेगी। तेंदूपत्ता संग्रहण प्रति बोरा 5500 रुपए मानक करेंगे। 4500 रुपए बोनस भी देंगे। गैस सिलेंडर पांच सौ में दिया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने ढेर सारे भ्रष्टाचार किए हैं। भाजपा की सरकार बनते ही हजारों करोड़ जो उन्होंने इकट्ठा किया है, इनकी जांच कराकर भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button