पढ़ें 21 जुलाई का राशिफल – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

पढ़ें 21 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: गुरुवार को मेष राशि के लोगों पर कार्य का भार अधिक रहेगा इसलिए काम कुछ अधिक देर करना होगा वहीं तुला राशि के लोगों के परिवार के सदस्य यदि किसी बात पर रूठे हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश करें.

मेष – इस राशि के लोगों पर कार्य का भार अधिक रहेगा इसलिए काम कुछ अधिक देर करना होगा वह इसे पूरा करने में सक्षम होंगे. कॉस्मेटिक्स के व्यापारियों को फायदा होगा, सावन का महीना है और महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री अधिक खरीदती हैं. युवाओं को नियम कायदों का पालन करना ही चाहिए अन्यथा कानून का उल्लंघन उन्हें सरकार की ओर से सजा दिला सकता है. यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अपने स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करें तो फिर आपको भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना होगा. पेट में जलन और दर्द की स्थिति रहेगी, यह संकेत है कि आपको अपच की समस्या हो गई है, आपको बहुत ही कम और हल्का भोजन करना चाहिए.  वाणी के मर्म को समझते हुए दूसरों से बात करें, विनम्रता बनाए रखें.

वृष – वृष राशि के एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर काम करें. व्यापारी वर्ग कारोबारी मामलों में वरिष्ठ जनों से विचार-विमर्श कर ही कोई फैसला लें, एकांकी फैसला लेने से बचें. माता-पिता की सेवा करें, कुछ देर उनके पास बैठकर बातचीत करें तो उन्हें अच्छा लगेगा, उनका आशीर्वाद लाभदायक होगा. परिवार को लेकर कठोर फैसले दूसरों की भावना को चोट पहुंचा सकते हैं,बहुत कड़े फैसले लेने से बचने का प्रयास करें. स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी की आशंका है इसलिए सेहत का ध्यान रखें और किसी तरह की लापरवाही न करें. सामाजिक क्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करना पड़ सकता है, बढ़िया है अपनी क्षमता का खुल कर प्रदर्शन करिए.

मिथुन – इस राशि के लोगों को जल्दबाजी न करते हुए कार्य में धीरे-धीरे तेजी लानी चाहिए ताकि आवंटित काम समय से पूरा हो जाए. बिजनेस से संबंधित कार्य पूरा करने के लिए आपने जो समय निर्धारित किया है उसका समय से पर पूरा होने में संदेह रहेगा. युवाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और वह पूरे उत्साह तथा आत्मविश्वास के साथ काम करते हुए लक्ष्य को पा सकेंगे. जीवनसाथी की पदोन्नती में उनके सहभागी बने, और उनकी जो भी जरूरत हो उसे पूरा करने का प्रयास करें. सावन का महीना है, बारिश शुरु हो चुकी है ऐसे में भोजन देर से पचता है इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें. लाभ कमाने का समय है इसलिए जो भी अवसर प्राप्त हों उन्हें जाने न दें बल्कि इन अवसरों का लाभ उठाएं.

कर्क – कर्क राशि के लोगों को अधीनस्थों और सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे वह अपना काम आसानी से पूरा कर सकेंगे. बिजनेस का अटका हुआ कार्य पुनः शुरू होगा, प्लानिंग के साथ काम में जुट जाएं तो समय से पूरा हो जाएगा. युवाओं का जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला भविष्य के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है इसलिए फैसला लेने के पहले ठीक से विचार कर लें. ननिहाल पक्ष से कहा सुनी होने की आशंका है, इसलिए अपने को कूल रखे और व्यर्थ की कहासुनी से बचें. गिरकर अपनी ही हड्डी में चोट पहुंचा सकते हैं, संभलकर चलने की सलाह है. घर में भी मुख्य भूमिका निभानी पड़ेगी, इसके लिए अभी से तैयार रहने की जरूरत है और अपनी नेतृत्व व प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन करें.

सिंह – इस राशि के लोग काम के प्रति समर्पित दिखाई देंगे, ऐसी स्थिति हमेशा बना कर रखें तो कभी भी काम को लेकर तनाव नहीं रहेगा. व्यापार की गति धीमी हो रही है तो होने दें किंतु आप तनाव मुक्त रहें, तनाव करने से कारोबार पर विपरीत असर ही पड़ेगा. युवा समय का मोल समझें और सभी कार्यों को समय पर पूरा करें तो उनकी अलग पहचान बनेगी. परिवार की सुरक्षा को लेकर सजग रहें और यदि कहीं बाहर जाएं तो कवर्ड ठीक से बंद करने के बाद खिड़कियां और गेट भी बंद करें तथा ताला लगाने के बाद चेक कर लें. हल्की-फुल्की बीमारी में परेशान नहीं होना है, सायं तक स्थितियां ठीक होती नजर आएंगी. जरूरतमंदों की मदद करने में पीछे न हटें, कमाई का एक हिस्सा दान करें.

कन्या – कन्या राशि के लोगों को करियर के लिहाज से खुशखबरी मिलने वाली है, करियर में बेहतर ऑप्शन मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की आशंका है इसलिए जो भी सौदे करें उन्हें सोच समझकर ही करें. युवाओं को हर काम की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ करना चाहिए, पॉजिटिव रहने से काम अपने आप गति पकड़ते हैं. आस पड़ोसियों से बना कर रखें, इसका प्रभाव आपके पूरे परिवार पर पड़ता है और दुख में सबसे पहले वही काम आते हैं. ऑपरेशन कराने वाले इंफेक्शन से बच कर रहें, ऑपरेशन के मामले में इंफेक्शन की संभावना काफी रहती है. नेटवर्क को तलाशें तो आशा की किरण अवश्य मिलेगी.

तुला – इस राशि की कार्यशैली में बॉस कुछ बदलाव करा सकते हैं, बॉस की बात पर बहस करने के बजाय उसे सीधे मान लेना बेहतर होगा. व्यापारी किसी व्यापारिक डील के लिए यात्रा करने जा रहे हैं तो उसे आज टालना ही उचित रहेगा, डील होने में संदेह है. किसी के उकसाने पर विवादों को बढ़ावा न दें बल्कि कहीं कोई विवाद है तो उसे इग्नोर करने की कोशिश करें. परिवार के रूठे सदस्यों को मनाने का दिन है, प्रत्येक सदस्य के पसंद की चीजें लाकर उन्हें प्यार से दें और नाराजगी भुलाने को कहें. लंबे समय से चल रही बीमारी को अनदेखा न करें, तुरंत संबंधित डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराएं. कीमती वस्तु को संभाल कर रखें, चोरी की आशंका है, कहीं बाहर जाना हो तो ताले आदि चेक करके ही जाएं.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि वालों को कार्य सुचारू रूप से करना चाहिए, नौकरी में उनकी यही प्रवृत्ति पदोन्नति दिलाएगी. ग्राहकों की ओर से गुणवत्ता में कमी को लेकर शिकायत आ सकती है, इसलिए कारोबारी अपने माल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें. रिसर्च से जुड़े युवाओं के लिए दिन शुभ है, यदि उनका रिसर्च पेपर तैयार हो गया है तो आज सब्मिट कर दें. यदि आपका कोई पुराना जमीनी विवाद चल रहा है तो उसमें राहत मिलेगी, समझौता या आपके पक्ष में फैसला हो सकता है. मोबाइल व लैपटॉप पर काम करने वाले अपनी आंखों का ख्याल रखें, काम अधिक हो तो बीच बीच में हल्का रेस्ट ले लेना चाहिए. मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, अर्थ के कारण जो काम रुक रहे थे उन्हें गति प्राप्त होगी.

धनु – इस राशि के लोगों को सजग होकर ऑफिस के कार्य को समय पर पूरा करना होगा नहीं तो उन पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है. कारोबार मुनाफे के लिए ही किया जाता है किंतु व्यापारी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सामान की गुणवत्ता में कमी न करें. युवाओं की लक साथ में है, वह जो भी कार्य करेंगे भाग्य उसमें सफलता अवश्य दिलाएगा इसलिए अच्छे काम करें. आपकी संताने आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, उनकी उपलब्धियां आपको प्रसन्नता का अनुभव कराएंगी. मौसम को देखते हुए इस राशि के बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, सेहत नरम हो सकती है. धन संचित करने को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है.

मकर – मकर राशि के लोगों को बॉस महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, उसके लिए अपनी उपस्थिति दर्ज रखें और प्रसन्नता के साथ काम करें. प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वालों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है जिसमें कमीशन के रूप अच्छी कमाई होगी. पढ़ाई व जॉब के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले मां के साथ संपर्क करें, मां को जरूरत की वस्तु दें. कल की तरह आज भी मां की सेवा करने का मौका हाथ से जाने न दें,उनकी सेवा करें और आशीर्वाद प्राप्त करें. कमर के दर्द को लेकर परेशान रहेंगे, आगे की तरफ झुक कर कोई काम न करें. हर तरह से सुरक्षा के सभी आयामों को लेकर सजग रहना चाहिए.

कुंभ – इस राशि के जो लोग शोधपरक कार्य कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है. कपड़ों के व्यापारियों को मुनाफा मिलने में संदेह है, उन्हें कमाई के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, ग्राहकों से मधुर वाणी में बात करें. मन के नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें, युवा सकारात्मक सोच रखें तभी आगे बढ़ सकेंगे. पिता जी से आर्थिक मदद की उम्मीद है, उनसे प्रेमपूर्वक बात करें, पैतृक संपत्ति से लाभ की भी संभावना दिख रही है. फाइबर युक्त भोजन को अधिक महत्व दें, इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहेगा और कॉन्स्टिपेशन में भी आराम मिलेगा. पुराने लोन को अब खत्म कर पाने में सफल होंगे.

मीन – मीन राशि के लोग एक साथ कई कामों को न करते हुए एक तरफ फोकस बढ़ाएं और एक काम के बाद दूसरा करें. बिज़नेस पार्टनरशिप करने वाले आंख बंद कर पार्टनर पर भरोसा न करें बल्कि कभी कभी हिसाब किताब भी समझते रहें. कई जगह मन विचरण करेगा जिससे काम में मन कम लगेगा लेकिन मन को एकाग्र कर काम की पूर्णता को अंजाम दें. घर को सुसज्जित करना होगा, सेटिंग भी चेंज कर सकते हैं, एक ही जैसी व्यवस्था कभी कभी आंखों को चुभने लगती है. बिगड़े स्वास्थ्य में आराम मिलने की अब पूर्ण संभावना है, स्वास्थ्य ठीक होने पर आपको अंदर से अच्छा लगेगा. आपके कामों में मित्रों की भी मदद मिलेगी, आप मित्रों को अपनी समस्या और काम तो बताइए.

Related Articles

Back to top button