पठान की कमाई ने मचाया गदर, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़….

Pathaan day 1 worldwide Box Office Collection: इसे कहते हैं धमाकेदार कमबैक… बॉलीवुड के बादशाह चार साल बाद लौटे, वो भी ऐसे कि सभी को चारों खाने चित्त कर दिया. एक्शन एंटरटेनर पठान के साथ वापसी कर शाहरुख ने इसके ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ इतिहास तो रचा ही. साथ में ये भी साबित किया क्यों वे बॉलीवुड के बादशाह कहलाते हैं. पठान की पहले दिन की कमाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.
पठान की कमाई ने मचाया गदर
पठान ने पहले दिन भारत में 54 करोड़ के शानदार आंकड़े के साथ ओपनिंग की. अब पठान इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर मूवी बन गई है. घरेलू मार्केट में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पठान का डंका बज रहा है. यकीन नहीं होता तो आंकड़े इसके गवाह हैं. शाहरुख खान फैंस को ये जानकर काफी खुशी होगी कि उनके चहेते सुपरस्टार शाहरुख की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर डाली है. है ना सेलिब्रेटिंग मोमेंट? ये न्यूज सुनकर किंग खान फैंस खुशी से झूम उठे हैं.
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़
Pathaan day 1 worldwide Box Office Collection: इसे ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर पठान के फर्स्ट डे कलेक्शन की जानकारी दी है. वे लिखते हैं- पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस ओपनिंग की है. इस फिल्म से यूएई और सिंगापुर में शाहरुख खान का नंबर 1 डेब्यू हुआ है. पठान ने ओपनिंग डे न्यूजीलैंड में $110,000, ऑस्ट्रेलिया में $600K और यूएसए में बुधवार दोपहर तक $1 Million कमा लिए थे.



