मनोरंजन

न्यू ईयर मनाने के लिए निकले विराट -अनुष्का

virat kohli cri:बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों न्यू ईयर मनाने के लिए अलग-अलग डेस्टिनेशन्स पर जा रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों वूलेन आउटफिट में नजर आए, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि स्टार कपल फैमिली के साथ किसी सर्द जगह पर न्यू ईयर मनाने के लिए रवाना हो रहा है। वीडियो में अनुष्का और विराट पैपराजी के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान विराट और अनुष्का की बेटी वामिका उनके साथ नहीं दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर फैंस सवाल कर रहे हैं।

वीडियो में विराट-अनुष्का को देखकर एक यूजर ने लिखा- ‘वामिका किधर हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा- देखो इतने पैसे कमाने के बाद भी विराट ने 10 रुपए वाला मास्क ही लगाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यार आप दोनों कितने क्यूट दिखते हो साथ में।

Read more:बोरिंग पार्टी में भी गदर मचा देंगे ये धांसू स्पीकर्स, कीमत बस इतनी 

चकदा एक्सप्रेस में दिखेंगी अनुष्का शर्मा
virat kohli cri:बता दें कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग कंप्लीट की है। यह फिल्म प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए अनुष्का करीब 4 साल बाद बतौर लीड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button