न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले वनडे में नहीं खेलेंगे राहित-विराट – RGH NEWS
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले वनडे में नहीं खेलेंगे राहित-विराट

Rohit Virat Ruled out from Team India नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। दूसरे एक दिवसीय मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार बॉलिंग करते हुए न्यूजीलैंड को महज 108 रनों पर ही समेट दिया। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 30 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया। वहीं, अगला मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज जीतने के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम तीसरे वनडे के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव किया जा सकता है

मिली जानकारी के अनुसार कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने यह सलाह दी है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा को तीसरा वनडे मैच नहीं खेलना चाहिए। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है और 2-0 से आगे चल रही है। तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है।

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर समेत अन्य कुछ दिग्गजों ने सलाह दी है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस मैच में आराम लेना चाहिए। इस वनडे मैच की जगह सीनियर प्लेयर्स को रणजी ट्रॉफी का कोई मुकाबला खेलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फरवरी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है

Read more:मुख्यमंत्री ने किसान श्री श्यामसुन्दर निषाद के घर भोजन किया

पूर्व खिलाड़ियों ने तैयारियों के मद्देनज़र यह बात कही है, ताकि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी इस बड़ी चुनौती के लिए तैयार हो सकें। हालांकि, ऐसा होता मुश्किल ही दिख रहा है। बता दें कि वनडे टीम के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलनी है जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर्स को नहीं चुना गया है।

अगर रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को तीसरे वनडे में आराम मिलता है तो यहां पूरी तरह से नई टीम उतर सकती है। हालांकि, इसकी उम्मीद काफी कम ही है। रोहित-विराट के अलावा शमी-सिराज भी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ के लिए काफी अहम हैं। रोहित की गैर-मौजूदगी में हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं, जबकि विराट कोहली की जगह रजत पाटीदार को खेलने का मौका मिल सकता है।

Rohit Virat Ruled out from Team India दूसरी ओर युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक जैसे प्लेयर्स भी इस सीरीज़ में अभी तक नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में इन दोनों के पास भी मौका होगा कि वह तीसरे वनडे में प्लेइंग-11 में शामिल हो और टीम इंडिया के लिए धमाल मचा सकें। बता दें कि 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे है, जबकि 27 जनवरी, 29 जनवरी और 1 फरवरी को टी-20 मैच है।

Related Articles

Back to top button