देश

नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से ऐसे करवाता था वेश्यावृत्ति का काम,पुलिस ने किया देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के वाशिम में एक कथित देह व्यापार ठिकाने पर छापेमारी के बाद पांच महिलाओं को गिरोह के चंगुल से बाहर निकाला गया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाशिम के पुलिस अधीक्षक ने बताया, कि नकली ग्राहक भेजकर जकालवाड़ी में एक मकान से सेक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि होने के बाद छापेमारी की गई। वहीं पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधीक्षक ने बताया कि हमने मौके से 2.9 लाख रुपये नकद और तीन फोन भी जब्त किए हैं और अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने का झासा देकर लाते थे। उन्होंने यह भी बताया, महिलाओं को मुंबई लाने के बाद, वह उन्हें पड़ोसी शहर नवी मुंबई के नेरुल में एक अज्ञात स्थान पर बंद कर देते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करते थे। आरोपी उन महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए लॉज और होटलों में भेजता था और अवैध गतिविधियों के जरिए पैसा कमाता था। आगे उन्होंने कहा कि शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस के साथ एएचटीयू के चार दलों ने नेरुल के शिरवाने गांव में छापेमारी की और 17 महिलाओं को मौके से छुड़ाया और नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया।

इससे पूर्व मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान कथित रूप से वेश्यावृत्ति में धकेली गयीं 17 महिलाओं को छुड़ाया और दलाल के तौर पर काम करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि यह अभियान मुंबई पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने पांच अगस्त को चलाया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, एक महिला द्वारा चार अगस्त को मानव तस्करी रैकेट में शामिल राजू और साहिल नाम के दो लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद बाद कार्रवाई की थी।

 

यहां देखें एशिया 2022 का पूरा शेड्यूल

Related Articles

Back to top button