अन्य खबरदेश

शादी का झांसा देकर कचरा गाड़ी के ड्राइवर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म..

Driver raped the girl : इंदौर। मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का है, जहां नगर निगम की कचरा गाड़ी चालक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

Read more: फाइनेंश‍ियल फ्रॉड रोकने के ल‍िए RBI ने शुरू की नई सुव‍िधा..

 

दरअसल अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ नगर निगम की कचरा गाड़ी चालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रशांत महू का निवासी है। जिसका पीड़िता के घर आना-जाना था। इसी का फायदा उठा कर आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं जब आरोपी ने शादी करने से इंकार किया तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की।

CM के आदेश पर नगर निगम का एक्शन, खुले में मांस-मछली बेचने पर यहां वसूला इतना जुर्माना

Driver raped the girl : पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button