नशे में धुत 2 युवतियों ने महिला कांस्टेबल को पीटा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नशे में धुत 2 युवतियों ने महिला कांस्टेबल को पीटा

Cg news जगदलपुर 
महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वाली दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - Dainik Bhaskar

बस्तर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवतियों ने एक महिला कांस्टेबल की पिटाई कर दी। दोनों युवतियां शराब के नशे में थी। किसी बात को लेकर इनका ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल से विवाद हो गया। अब पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यह मामला एक अक्टूबर की देर रात का है। जब गणेश विसर्जन के लिए झांकी निकाली थी। उसी समय सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। इसी बीच एक स्कूटी में दो युवती शिल्पा कश्यप (26) और प्रिया शर्मा (26) आईं।

Read more: Cg News: लाॅज में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,जेब से मिला सुसाइड नोट

शराब के नशे में की मारपीट

पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों ने शराब पी रखी थी। युवतियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर हाथापाई पर उतर आईं। दोनों ने मिलकर महिला कांस्टेबल की बेदम पिटाई कर दी। फिर अन्य महिला कांस्टेबल ने इस विवाद को शांत करवाया।

दोनों युवतियां गिरफ्तार

घटना के बाद महिला कांस्टेबल सिटी कोतवाली में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Cg news: पुलिस अफसरों ने बताया कि जिस समय विवाद हुआ उसी समय इन दोनों युवतियों का टेस्ट करवाया गया था। जांच में दोनों का शराब पीना पाया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button