छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद…BJP का पलटवार

Cg News Today सर्व आदिवासी समाज और छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का आह्वान किया है। नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस ने भी बंद का ऐलान किया है, 2 अक्टूबर को नगरनार में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को बस्तर बंद करवाया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बस्तर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने किया ऐलान

सर्व आदिवासी समाज और छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने जगदलपुर में बैठक ली। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न करने, NMDC का मुख्यालय बस्तर लाने, स्थानी भर्ती को प्राथमिकता से लागू कराने और जाति जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर बस्तर बंद किया जाएगा।

2 अक्टूबर को नगरनार में विशाल रैली

इससे पहले दोनों समुदाय के सदस्य 2 अक्टूबर को नगरनार में विशाल रैली निकालेंगे। यहां सभा भी होगी। समाज के सदस्यों ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया को इसकी जानकारी दी है।

कांग्रेस ने भी किया बस्तर बंद का आह्वान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कहा कि, विधानसभा में हमने सर्व सहमति के साथ यह प्रस्ताव पास किया था कि नगरनार को राज्य सरकार को संचालित करने दिया जाए। उस वक्त भाजपा के विधायकों ने साथ दिया था।

सीएम बघेल ने कहा कि मैं उनसे भी कहूंगा कि इस वक्त भी वह साथ दें और पीएम मोदी से बस्तर के हित में नगरनार को निजी हाथों में न जाने देने की अपील करें। इसी मांग को लेकर बस्तर बंद किया जाएगा।

कांग्रेस की ओछी राजनीति- अरुण साव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर दौरे पर कांग्रेस के बस्तर बंद को ओछी राजनीति और सत्ता का दुरुपयोग बताया है। साव ने कहा है कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री की सभा में जाने से रोक रहे हैं।

Cg News Today  यह लोकतंत्र पर कांग्रेस की तानाशाही है, जिसे बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हर बाधा को पार कर बस्तर भाजपामय होगा।

Related Articles

Back to top button