छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को लगी गोली,एक दिन पहले बनी थी रणनीति..

CG Naxalite encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

Read more: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कड़ाके की ठंड, तापमान गिरा 10डिग्री..

छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार सुबह नक्सलियों के हमले में CRPF के SI शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल है। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। चार दिन में जवानों पर ये तीसरा नक्सली हमला है, जिसमें जवान की शहादत हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे बेदरे गांव स्थित CRPF 165वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। बाजार होते हुए जवान उर्सांगल की तरफ सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हालांकि, समय रहते जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

CG Naxalite encounter  : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। हालांकि, जवान सुरक्षित हैं। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले हैं। इलाके में सर्चिंग जारी है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button