छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, ITBP का एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद नक्सल प्रभावित गरियाबंद की बिंद्रानवागढ़ में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर ITBP के जवान जोगिंदर सिंह शहीद हो गया है।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। अब जो लोग बूथ के अंदर रह गए हैं, वही मतदान कर सकेंगे। शाम 5 बजे तक 68.15% वोटिंग हुई है। सबसे कम मतदान 58.83% रायपुर में हुआ है।

महत्वपूर्ण 6 जिलों में मतदान का प्रतिशत

जिला सुबह 9 बजे तक 11 बजे तक दोपहर 1 बजे तक दोपहर 3 बजे तक शाम 5 बजे तक मतदान
रायपुर 6.54 19.07 32.37 46.89 58.83
दुर्ग 5.49 18.88 37.04 52.07 65.07
बिलासपुर 4.44 14.01 29.64 46.81 61.43
रायगढ़ 5.13 22.87 42.86 60.18 75.16
सरगुजा 5.56 19.98 41.03 57.24 67.71
सक्ती 2.69 13.33 31.85 49.10 63.82

भूपेश बोले- बड़ी जीत ला रहे हम, रमन ने कहा- तय करो हार की जिम्मेदारी कौन ले रहा

  • राहुल गांधी ने कहा, ‘मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तूफान आ रहा है- भारी बहुमत के साथ।’
  • पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, सुना है ढाई-ढाई साल वाले दोनों मुंगेरीलाल मुख्यमंत्री पद के सपने देख रहे हैं। अरे भाई! यह तय करो कि दोनों में हार की जिम्मेदारी कौन लेने वाला है? क्योंकि 2 हफ्ते बाद न राजपाट बचेगा और न संगठन। अब छत्तीसगढ़ ने सिर्फ बदलने का ही नहीं बल्कि कुशासन को बुरी तरह पटखनी देने का भी मन बना लिया है।
  • पीएम मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। आपका हर वोट लोकतंत्र के लिए बहुमूल्य है।
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में तुष्टीकरण व भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास, न्याय और गरीब कल्याण सुनिश्चित करने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजातीय गौरव और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

इलेक्शन अपटेड्स…

  • कोरबा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी चंचल तिवारी का डींगापुर स्थित मतदान केंद्र में पहले ही किसी ने वोट डाल दिया। वह अपनी मां के साथ पहली बार वोट डालने के लिए पहुंची थी।
  • बिलासपुर के बिल्हा में 15 साल से टूटी सड़क को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण। मतदान का बहिष्कार। समझाने पहुंचे अफसरों से झड़प हुई।
  • कोरबा के रामपुर अंतर्गत बरपाली गांव में सतनामी समाज के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर घर लौट गए। बताया गया कि समाज के लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्र गए हुए थे। आरोप है कि पर्ची खोजने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने जाति सूचक टिप्पणी की।
  • मुंगेली के लोरमी में बूथ नंबर 92 पर भाजपा और JCCJ नेताओं में विवाद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जेसीसीजे नेताओं ने उन्हें गाली दी और मारने के लिए दौड़ाया।
  • महासमुंद में बसना के सीतापुर में ग्रामीणों ने रोड नहीं, तो वोट नहीं का बैनर लगाकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। यहां 744 मतदाता हैं, लेकिन सुबह से बूथ पर सन्नाटा पसरा है।
  • सूरजपुर के प्रतापपुर में पोलिंग बूथ 193 में EVM का बटन टूटा। 45 मिनट से वोटिंग बंद।
  • बिलासपुर के PGBT कालेज स्थित मतदान केंद्र मे 1.30 घंटे से EVM बंद। रायगढ़ के वार्ड एक में भी एक घंटे से मतदान रुका। मतदान बंद होने से लौट रहे लोग।
  • मस्तूरी विधानसभा के मानिकपुर, धुमा, पंचयात के मतदान क्रमांक 143,44 और 146 में मतदान का विरोध हो रहा है। लोग सड़क, नाली, पानी जैसी समस्या को लेकर विरोध कर रहे हैं।
  • लोरमी के बूथ क्रमांक 40, 41 में EVM खराब हुई। एक घंटे से मतदान प्रभावित। बिना मतदान के लौट रहे वोटर।
  • जांजगीर-चांपा में जाजवाल्यादेव नवीन कन्या महाविद्यालय में 101 साल के बुजुर्ग जगबंधु नंद ने मतदान किया।
  • सूरजपुर में खराब सड़कों और गंदगी से परेशान भटगांव के शिवनंदनपुर में वार्डवासियों ने चुनाव बहिष्कार किया।
  • रायपुर अश्विनी नगर बिंदा बाई सोनकर स्कूल के बाहर बृजमोहन अग्रवाल के भाई चुनाव प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस नेता गजराज पगारिया पहुंचे। विवाद की स्थिति होने पर पुलिस ने दोनों गुटों को बूथ से दूर किया।
  • लोरमी के बूथ नंबर 92 पर विवाद। जेसीसी-जे प्रत्याशी सागर सिंह की बीजेपी नेताओं से बहस। 100 मीटर परिक्षेत्र में पंफलेट लेकर बैठे थे भाजपाई। JCCJ प्रत्याशी सागर सिंह ने जताई आपत्ति।
  • मुंगेली नगर का मतदान केंद्र क्रमांक 106 में EVM 3 बार बंद हुई। रुक-रुक के मतदान, परेशान होकर लौटे वोटर।
  • रायपुर दक्षिण के खो-खो पारा स्कूल में पहुंची पुलिस। भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता वोटर को प्रभावित करने की शिकायत। कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से दूर खदेड़ा गया।
  • रायपुर उत्तर विधानसभा में ऑफिसर्स कॉलोनी में बने मतदान केंद्र पर 2 घंटे में सिर्फ 50 लोगों ने ही मतदान किया। यहां 890 मतदाता हैं।
  • बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा के सेमरताल बूथ पर EVM खराब हुई। एक घंटे से मतदाता परेशान। कई बिना वोट दिए लौटे।
  • रायपुर में गुरुवार देर रात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप और उसके दो साथियों पर लाठी से हमला हो गया। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
  • रायपुर के संतोषी नगर के श्रद्धा स्कूल और सप्रे स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों में EVM खराब।
  • नया रायपुर तूता में मतदान करने महिलाओं का दिखा उत्साह, केंद्र का दरवाजा खुलते ही दौड़कर अंदर पहुंची।
  • प्रदेश के गृहमंत्री और दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • कोटा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर में केएन स्कूल में पत्नी के साथ मतदान किया।
  • धमतरी के जमालपुर में करीब 25 मिनट बाद पुरानी वोटिंग मशीन से ही मतदान शुरू हो गया है।
  • अंतिम चरण में 18,806 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी 26 रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर खड़े हुए हैं। वहीं डौंडीलोहारा में सबसे कम 4 प्रत्याशी हैं।
  • बिलासपुर के शेफर्ड स्कूल में सांसद अरुण साव ने मतदान किया। इससे पहले वे पत्नी के साथ संकटमोचन मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। वह लोरमी से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं।
  • धमतरी के जालमपुर मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो सकी है। पोलिंग अफसर ने नई मशीन मंगवाई है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button