नए साल में पूरी तरह से बदल जाएगा CBSE बोर्ड, फायदे में रहेंगे छात्र

CBSE Board Exam 2024. नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव किए जा रहे हैं. सीबीएसई बोर्ड ने अगले सत्र से कई बड़े बदलावों की घोषणा कर भी दी है. इसका असर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 में भी नजर आएगा (CBSE Board Result 2024). बोर्ड नंबर व ग्रेड से ज्यादा फोकस प्रैक्टिकल एजुकेशन पर रखना चाहता है.
नए साल के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी नयापन आने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कई अपडेट्स की जानकारी दी है (CBSE Exam Updates). सीबीएसई बोर्ड नोटिफिकेशन (CBSE Board Notification) में स्पष्ट है कि इस साल बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स को न तो कोई डिवीजन दी जाएगी और न ही उनके परसेंटेज कैलकुलेट किए जाएंगे
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है?
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल की मार्किंग स्कीम घोषित की जा चुकी है. इसके अनुसार, थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स को 100 अंकों में बांटा जाएगा. कक्षा 10वीं के 83 विषयों और कक्षा 12वीं के 121 विषयों के लिए सीबीएसई बोर्ड मार्किंग स्कीम लागू की जा चुकी है
Read more: मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
क्या सीबीएसई बोर्ड में डिविजन या डिस्टिंक्शन दी जाएगी?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में स्टूडेंट्स को डिविजन या डिस्टिंक्शन नहीं दी जाएगी. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 से ही कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं मेरिट लिस्ट खत्म होने से स्टूडेंट्स का एग्जाम स्ट्रेस और उन पर पड़ने वाला प्रेशर भी कम होने की उम्मीद है.
CBSE Board Exam 2024: कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगा?
ज्यादातर कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में परसेंटेज या कटऑफ के आधार पर एडमिशन दिया जाता है. लेकिन सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट या नौकरी के लिए एंप्लॉयर छात्रों के मार्क्स के परसेंटेज जानना चाहते हैं, तो उन्हें खुद ही सीजीपीए कैलकुलेट करके उसका परसेंटेज निकालना होगा. इसके लिए टॉप 5 विषयों के ग्रेड पॉइंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा.



