नए साल पर कार खरीदारों को लगेगा जोर का झटका – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

नए साल पर कार खरीदारों को लगेगा जोर का झटका

Car price hike:अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. आपके पसंदीदा कार कंपनियां नए साल यानी जनवरी से गाड़ियों की कीमतों इजाफा करने जा रही हैं. दूसरी ओर रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट का इजाफा कर दिया है. इसका मतलब है कि अब लोन की EMI भी पहले से ज्यादा भरनी होगी. ऐसे में कार खरीदने वाले ग्राहकों को नए साल की शुरुआत के साथ दोहरा झटका लगेगा.

ऑटो कंपनियों में मर्सिडीज बेंज, ऑडी, रेनो, किआ इंडिया और एमजी मोटर समेत टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी ने भी कीमतों में इजाफा कर दिया है. इन कंपनियों ने लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा कि अगले महीने से अपने मॉडलों के दाम बढ़ाएंगी. इससे नए साल पर कार खरीदने का प्लान थोड़ा महंगा हो सकता है

Read more:हाई BP के मरीज इन 4 फूड्स से हमेशा के लिए बना लें दूरी 

लग्जरी हो या बजट गाड़ी सब होंगी महंगी 

Car price hike:ऑडी इंडिया 1 जनवरी से अपने सभी मॉडलों पर 1.7 फीसदी दाम बढ़ाएगी. वहीं मर्सिडीज बेंज इंडिया की कारों की कीमत 5 फीसदी तक बढ़ेंगी. इसके अलावा किआ इंडिया ने मॉडल और सीरीज के आधार पर कीमतों में 50 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी करने की बात की है. इससे पहले मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने भी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया.

Related Articles

Back to top button